Friday, July 29, 2011

चादर पर तारे सजाये बैठा था

चादर पर तारे सजाये बैठा था
वो रात भर चाँद के इंतज़ार में बैठा था...

इंतज़ार था उसे अपने दिल की दुल्हन का
वो रात को डोली की तरह सजाये बैठा था... 

जुबान में लफ्ज़ अटके हुए थे
वो कागज़ पर जज़्बात लिखे बैठा था...

जाने कब बज उठे किवाड़ की सिटकनी 
वो किवाड़ पर नज़रे गड़ाये बैठा था...

जाने क्या सोचकर वो नहीं आई
सहमा - सहमा सा
डरा - डरा सा
वो आज भी बिस्तर पर रूह से रूह का एहसास लिए बैठा था...

रोज़ सुबह निकली 
मगर आँखें नहीं सोई रोमिल
न अँधेरा,
न उजाला, 
वो दिन को रात
और रात को दिन किए बैठा था...

चादर पर तारे सजाये बैठा था...

#रोमिल

Wednesday, July 27, 2011

बड़ी छोटी सी चीज़ मैंने संभाल कर रखी है...

बड़ी छोटी सी चीज़ मैंने संभाल कर रखी है
कभी गुलदान के सूखे गुलाब में
तो कभी पीपल के सूखे पत्ते पर लिखकर किताबों में छुपा रखी है.
बड़ी छोटी सी चीज़ मैंने संभाल कर रखी है...

कभी दीवारों में लिखे तेरे नाम में
तो कभी दराज़ में रखी तेरी तस्वीर पे लिख रखी है...
बड़ी छोटी सी चीज़ मैंने संभाल कर रखी है...

कभी तकिये के नीचे 
तो कभी अलमारी में किसी पुराने रुमाल में लपेट रखी है...  
बड़ी छोटी सी चीज़ मैंने संभाल कर रखी है...

रोमिल, अपने ख़्वाबों की जंज़ीर मैंने संभाल कर रखी है...
अपने तमन्नाओं की उड़ान लपेट रखी है...
बड़ी छोटी सी चीज़ मैंने संभाल कर रखी है...

#रोमिल

Monday, July 25, 2011

चलो आदत बदल लेते है

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
चलो आदत बदल लेते है
कुछ हम बदलते है
कुछ तुम बदल जाओ

नए घर को चलो पुरानी चीजों से फिर सजाते है
कच्चे लम्हों को चलो वक़्त की शाख पर पकाते है.

चलो आदत बदल लेते है...

सदियाँ बीत गई बिस्तर पर बैठकर खाना नहीं खाया
तेरे पहलू में लेट कर गाना नहीं गया
दो रूपया का गुलाब...
हाँ...
दो रूपया का गुलाब तेरे बालों में नहीं सजाया
चलो बीते हुए मोड़ से ज़िन्दगी फिर सजाते है.
नए घर को चलो पुरानी चीजों से फिर सजाते है
कच्चे लम्हों को चलो वक़्त की शाख पर पकाते है.

चलो आदत बदल लेते है...

बात-बात पर तुम मुझे समझाना छोड़ दो
बारिश में भीगने दो मुझे
तुम डाटना छोड़ दो
थोडा बुद्धू हूँ मैं
यह बात समझ लो - 2
मासूम सी हरकतें करने दो
चलो उसी मासूमियत में खो जाते है.

चलो आदत बदल लेते है रोमिल
कुछ हम बदलते है
कुछ तुम बदल जाओ...
(⁀‵⁀) .
.`⋎´

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[भालू]▬▬▬

Sunday, July 24, 2011

खो गई...

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
आवाज़ के बाज़ार में ख़ामोशी खो गई
इंतज़ार में उसके यह जवानी कही खो गई...

दिल में अब किसी का दर्द नहीं रखा है
फिर भी ना जाने
होंठों से मुस्कान कहाँ खो गई...

यह आदत भी जीने की अजीब पाल रखी है
सांसें चल रही है
मगर यह लगता है सांसें कही खो गई...

बड़ी बेचैन रहती है यह किताबें
जैसे इनकी एहमियत ही कही खो गई...

और रात भर वो यही कहता रहता है रोमिल
उसके जाने के बाद न जाने यह नींद कहाँ खो गई...

(⁀‵⁀) .
.`⋎´

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

Saturday, July 23, 2011

नींद की तलब

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
नींद की तलब आँखों को नहीं रही रोमिल
बस एक ख़्वाब उसका आँखों को सुकून देता है...
(⁀‵⁀) .
.`⋎´

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬

Friday, July 22, 2011

कुछ ख़्वाब से जमें है आँखों के आसपास

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
कुछ ख़्वाब से जमें है आँखों के आसपास
जो जागने नहीं देते 
जो सोने भी नहीं देते...

डर लगता है अक्सर खुश्क पत्तों को हवा से
जो चैन से बैठने नहीं देते 
जो चैन से उड़ने भी नहीं देते...

इतनी किताबें पढ़ने के बाद भी रोमिल
कागज़ के पन्ने इंसानियत नहीं देते 
कागज़ के पन्ने किसी को भी रोटी नहीं देते 

नफरतों की यह कैसे तूफान चल पड़े है रोमिल
जो मोहब्बत नहीं देते 
जो मोहब्बत करने भी नहीं देते...

(⁀‵⁀) .
.`⋎´

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

Tuesday, July 19, 2011

SAVARI CHODANE JA RAHA HAI, UPKAR KARNE NAHI JA RAHA HAI...

नाज़ हम आपको एक REAL TIME PASS सुनाते है...

LADKA 2 AUTOWALA  - BHAIYA, RS. 500/- KA TOOTA DE DEJEIYEGA... AAPKA BAHUT UPKAR HOGA...
AUTOWALA TO LADKA - MAIN SAVARI CHODANE JA RAHA HU... KOIYE UPKAR KARNE NAHI JA RAHA HOON... 

हा हा हा... 

ROMIL - SAVARI CHODANE JA RAHA HAI, UPKAR KARNE NAHI JA RAHA HAI... 

khawabon ke samundar mein kho jaate hai...

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
chalo so jaate hai,
khawabon ke samundar mein kho jaate hai
fir subah hogi
zindagi bhag-daud mein kho jayegi
doobati hue shaam mein chalo
chai ka pyala haaton mein lekar kuch gungunate hai

khawabon ke samundar mein kho jaate hai...

chalo mehakti hui mombatti jalate hai
pani mein gulab sajate hai
chand ko khidki se niharate hai
kuch gungunate hai

chalo ab so jaate hai
khawabon ke samundar mein kho jaate hai...
 ...  
(⁀‵⁀) .
.`⋎´

#Romil

चलो सो जाते है,
ख़्वाबों के समंदर में खो जाते है
फिर सुबह होगी
ज़िंदगी भाग-दौड़ में खो जायेगी
डूबती हुई शाम में चलो
चाय का प्याला हाथों में लेकर कुछ गुनगुनाते है...

ख़्वाबों के समंदर में खो जाते है...

चलो महकती हुई मोमबत्ती जलाते है
पानी में गुलाब सजाते है
चाँद को खिड़की से निहारते है
कुछ गुनगुनाते है...

चलो सो जाते है,
ख़्वाबों के समंदर में खो जाते है...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[भालू]▬▬▬

baccha hi rehta to tu accha tha

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
baccha hi rehta to tu accha tha romil,
jawan hoke barbad kar di tune hazaron khushiyan...
  
(⁀‵⁀) .
.`⋎´

बच्चा ही रहता तो तू अच्छा था रोमिल,
जवान होके बर्बाद कर दी तूने हज़ारों खुशियाँ...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬

Monday, July 18, 2011

chehara

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
in tarasti hui nigahon ne aakhir keh hi diya mujhse Romil,
uska chehara dekhe hue ek arsa beet gaya... 

इन तरसती हुई निग़ाहों ने आख़िर कह ही दिया मुझसे रोमिल,
उसका चेहरा देखे हुए एक अरसा बीत गया...

(⁀‵⁀) .
.`⋎´

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

kya mangu

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
rab, kya mangu tujhse iske siwa
kuch nahi chahiye mujhe mera mutr, mere bachpan, rang-berangi titliyon ke siwa...

रब, क्या मांगू तुझसे इसके सिवा
कुछ नहीं चाहिए मुझे मेरा मित्र, मेरे बचपन, रंग-बिरंगी तितलियों के सिवा...

(⁀‵⁀) .
.`⋎´
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

Saturday, July 16, 2011

Silsila

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
waqt ki deewar gira kar bhi dekh li Romil
silsila toota nahi dard ki zanjeer ka...

#Romil

वक़्त की दीवार गिराकर भी देख ली रोमिल
सिलसिला टूटा नहीं दर्द की जंजीर का...

#रोमिल

(⁀‵⁀) .
.`⋎´
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[भालू]▬▬▬

Thursday, July 14, 2011

purane gile-shikwe

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
purane gile-shikwe
purane hisab rehne do
romil, hum khud jal chuke hai kisi ko jalane mein
yeh aag bujhi hai ise bujhi hi rehne do...

(⁀‵⁀) .
.`⋎´
#Romil

पुराने गिले-शिकवे
पुराने हिसाब रहने दो
रोमिल, हम खुद जल चुके हैं किसी को जलाने में
यह आग बुझी है इसे बुझी ही रहने दो...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬

Wednesday, July 13, 2011

farishta hi hoga

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
jism se rooh nikalne ke baad bhi juda nahi ho paya romil
farishta hi hoga woh
insaan nahi tha...
(⁀‵⁀) .
.`⋎´

जिस्म से रूह निकलने के बाद भी जुदा नहीं हो पाया रोमिल
फरिश्ता ही होगा वो
इंसान नहीं था...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

आँखों

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

मेरी आँखों के समुन्दर में डूब जाया करो
या फिर झूठे ख़्वाब आँखों को ना दिखाया करो 

(⁀‵⁀) .
.`⋎´

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

Monday, July 11, 2011

hausala

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
yeh hausala hi mere jeene ke liye kafi hai romil 
jo hai nahi is dunia mein uska intezaar karta hoon... 

#Romil

यह हौसला ही मेरे जीने के लिए काफ़ी है रोमिल
जो है नहीं इस दुनिया में उसका इंतेज़ार करता हूँ...

#रोमिल

(⁀‵⁀) .
.`⋎´
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

qaid

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
main ab qaid se azaad nahi hona chahata romil 
log kehte hai mujhe un deewaron se mohabbat ho gai hai...

मैं अब क़ैद से आजाद नहीं होना चाहता रोमिल 
लोग कहते हैं मुझे उन दीवारों से मोहब्बत हो गई है...

(⁀‵⁀) .
.`⋎´
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

Sunday, July 10, 2011

dua

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
fir mujhe uski duaaon ki jarurat hai romil 
woh dua uske siva koi maang hi nahi sakta jo mera har dard mita de... 
 
फिर मुझे उसकी दुआओं की जरूरत है रोमिल
वो दुआ उसके सिवा कोई माँग ही नहीं सकता जो मेरा हर दर्द मिटा दे...

(⁀‵⁀) .
.`⋎´

#Romil
#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

Saturday, July 9, 2011

moti...

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
rait ke zarron se bhi chun sakta hoon romil 
yeh uske aansoo nahi moti hai mere liye...  

रेत के ज़र्रों से भी चुन सकता हूं रोमिल 
यह उसके आंसू नहीं मोती है मेरे लिए...

(⁀‵⁀) .
.`⋎´
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

Friday, July 8, 2011

aas

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
chalo is aas par jee le ki marna hai ek din romil 
saans laine ke liye koi aas toh chahiye...  

चलो इस आस पर जी ले कि मरना है एक दिन रोमिल
साँस लेने के लिए कोई आस तोह चाहिए...

(⁀‵⁀) .
.`⋎´
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

Thursday, July 7, 2011

maana ki

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
maana ki marne walon ko bhula dena chahiye romil 
magar jisse milti hai zindagi jeene ki raah 
kya usko dil-e-darbar mein zinda nahi rakhana chahiye...

#Romil

माना कि मरने वालों को भुला देना चाहिए रोमिल
मगर जिससे मिलती है जिंदगी जीने की राह
क्या उसको दिल-ए-दरबार में ज़िंदा नही रखना चाहिए...

#रोमिल

(⁀‵⁀) .
.`⋎´
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

Wednesday, July 6, 2011

एक शख्स फिर दिल लगाने चला था

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
खतों के टुकडे मिलाने चला था 

एक शख्स फिर दिल लगाने चला था

फिर कर खुदा पर यकीन
वो मस्जिद की राह पर चला था

इतना अनमोल था कि खरीद न सका कोई उसे, ज़माने में
वो आज खुद अपनी बोली लगाने चला था

चलो इस तरह ही जीना सीख लिया उसने रोमिल
किसी की कब्र पर फूल चढाने चला था...

एक शख्स फिर दिल लगाने चला था...
(⁀‵⁀) .
.`⋎´

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬

Tuesday, July 5, 2011

दिल की तसल्ली


▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
दिल की तसल्ली के लिए दो ही तरीके है रोमिल
वोह मुझे याद न आए
या मैं उससे याद न आऊं...
(⁀‵⁀) .
.`⋎´

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[भालू]▬▬

वक़्त की पाबन्दी

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
वक़्त की पाबन्दी अच्छी नहीं रोमिल
किस्मत का सूरज भी ढल जाता है वक़्त आने पर...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

Monday, July 4, 2011

यकीन

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
अपनी वफ़ा पर मुझे इतना यकीन है रोमिल 
उसकी कोई रात नहीं बीती होगी मेरी याद के बिना...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

Saturday, July 2, 2011

सुना है

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
सुना है उन्हें भी ज़माने की हवा लग गई 
मोहब्बत की किताबों में घुन लग गई
जो खवाइश थी सभी हसरतों में ढल गई 
ना जाने हमारी जोड़ी को किसकी नज़र लग गई...  

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬

मिट जाऊँगा

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
मिट जाऊँगा जब मोहब्बत में तब खुदा इन्साफ करोगे 
जब नहीं रहेगा बन्दा
तब इन मस्जिदों का क्या करोगे...  

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬