Wednesday, November 30, 2011

नया मुक़ाम

 रोमिल, इश्क में चलो नया मुक़ाम हासिल करें
जन्नत से भी खूबसूरत जहाँ हासिल करें.

#रोमिल

Thursday, November 24, 2011

हुनर

अब लोग मुझे देखकर कतराने लगे है रोमिल
सच बोलने का हुनर यह कैसा मैंने पाया है...

#रोमिल

Wednesday, November 23, 2011

इस कदर मशहूर हो गए

वो इस कदर मशहूर हो गए
कि हमसे दूर हो गए
लोग कहते है रोमिल वो जन्नत के चाँद और
हम फर्श के फूल हो गए...

#रोमिल

Saturday, November 19, 2011

सब कुछ तो है...बस तू नहीं...

दिसम्बर की सर्द रातें
मैं अकेला तन्हा चलता हुआ
उस पर तेरे यादों की राहातें
सब कुछ तो है...बस तू नहीं...
~
तेरी उदासियाँ भी देती है मुस्कुरातें
तेरा ख्याल भी क़माल है
सब कुछ तो है...बस तू नहीं...
~
सर्दी में कपकपाते बदन
उस पर गिरती हल्की-हल्की बर्फ की चादरे
सब कुछ तो है...बस तू नहीं...
~
मस्त होकर चलती ठंडी-ठंडी यह पवन
और उस पर उड़ते यह पत्ते सड़को पर
सब कुछ तो है...बस तू नहीं...
~
नदियों में बहता यह ठंडा-ठंडा पानी
किनारों पर करवटे लेता हुआ
सब कुछ तो है...बस तू नहीं...
~
दिसम्बर की सर्द रातें
मैं अकेला तन्हा चलता हुआ
उस पर तेरे यादों की राहातें
सब कुछ तो है...बस तू नहीं...
रोमिल एक बस तू नहीं...

#रोमिल

Thursday, November 17, 2011

इंतज़ाम

रोमिल चलो उसके घर जाके एक ख़्वाब लेके आते है...
रात में सोने का कुछ इंतज़ाम भी तो करना है...

#रोमिल

मसले...

घर के मसले तो सुधर नहीं पाते है रोमिल
हम मुल्क में कहाँ से अमन चैन लाये...

#रोमिल

Tuesday, November 15, 2011

तेरे मुताबिक़ सफ़र करते है...

रोमिल, अब कहाँ हम उसूलों, ईमान पर चलते है 
दौलत के खुदाओं हम तो तेरे मुताबिक़ सफ़र करते है...

#रोमिल

खुशबू का मज़ा

डाली से तोड़कर अपने कमरे के गुलदानो में सजा लेते है
रोमिल, कुछ लोग खुशबू का मज़ा ऐसे भी लेते है...

#रोमिल

Sunday, November 13, 2011

मैं तेरी अमानत हो गई हूँ

वो कहती है रोमिल, मैं तेरी अमानत हो गई हूँ
किस तरह मैं तुझे यकीन दिलाऊ,
तेरी मोहब्बत में गिरफ्तार हो गई हूँ... 

अपनी किस्मत हमराही, अपना नसीब है तू
हैरत से न देख मेरी तरफ
मैं तेरे इश्क में खुदा से भी दूर हो गई हूँ...

अपनी-अपनी खवाइश, अपना-अपना शौक़ है
जिसे हम अपना गुलाम बना सकते थे 
आज उसी के गुलाम हो गई हूँ...

मैं तेरी अमानत हो गई हूँ...
जिस इश्क से डरते थे, उसी इश्क में गिरफ्तार हो गई हूँ...

love u ♥

#रोमिल

Saturday, November 12, 2011

सवाल

बस उसके बारे में लोगों के सवाल नहीं बदलते है रोमिल
लोग बदलते रहते है...

love u ♥

#रोमिल

Friday, November 11, 2011

बात छोटी है

चार नए घर बनाने की ख़ुशी मेरे बेटों के चहरे पर थी रोमिल   
एक पुराना घर टूटने का गम उनकी आँखों में छुपा था.

बात छोटी है
मगर सोचने को दिल करता है...

love u ♥

#रोमिल

Thursday, November 10, 2011

वक़्त की बर्बादी का हुनर

रोमिल, कभी हिम्मत हुई तो उससे एक बात पूछूँगा
तूने यह वक़्त की बर्बादी का हुनर कहाँ से सीखा...


love u ♥

#रोमिल

या तो

रोमिल, या तो तुम मेरे घर आने की क़सम तोड़ दो
या फिर मुझे इंतज़ार की घड़ियों से बरी कर दो...

love u ♥

#रोमिल

वक़्त की दीवार

वक़्त की दीवार गिराकर भी देख ली रोमिल
सिलसिला टूटा नहीं दर्द की ज़ंजीर का...


love u ♥

#रोमिल

Tuesday, November 8, 2011

तरसते है...

वो आसमान की बुलंदियों में रहता है रोमिल
और एक हम है जो दो गज़ ज़मीन को भी तरसते है...

love u ♥

#रोमिल

समझ

दिल लाख चाहता है मगर कदम तेरी गलियों में जाते नहीं रोमिल
कदमों को भी मेरी तरह अपनों की समझ हो गई है...

love u ♥

#रोमिल

Monday, November 7, 2011

आनाकानी

रोमिल, इसे तुम मेरी कायरी समझो या दिल की नादानी
तुमसे ही तुम्हारी बात कहने में करता हूँ आनाकानी...



love u ♥

मेरे बारे में लिखों

रोमिल, मेरे बारे में लिखों तो यह ख्याल रखना 
जो तुम्हारी दिल में हो मेरे बारे में राय वही लिखना
मैं उन नज़रों से नहीं मिलता जो डरती है
खुदा के गुनेहगार हो तो फासला रखना...

love u ♥

#रोमिल

Sunday, November 6, 2011

गुफ्तगू

रोमिल, रात भर सितारों के गुफ्तगू करता रहता हूँ
तेरे बारे में अब मेरे दोस्त सुनना नहीं पसंद करते...

#रोमिल

शख्सियत

उसकी शख्सियत अमीरों वाली थी रोमिल
गरीबों के साथ रहती तो कम हो जाती...

#रोमिल

Saturday, November 5, 2011

क्यों नज़र नहीं आता...

मेरे चेहरे पर उसे नफ़रत तो तुरंत दिख जाती है रोमिल
दिल में छुपा प्यार पता नहीं क्यों नज़र नहीं आता...

#रोमिल

Friday, November 4, 2011

mile na mile

Romil, dard chahe jitna mile hausala nahi chodunga
woh mile na mile uski yaadon se rishta jodunga...

#Romil

रोमिल, दर्द चाहे जितना मिले हौसला नहीं छोडूंगा 
वो मिले ना मिले उसकी यादों से रिश्ता जोड़ूंगा...

#रोमिल

maut pehle aayegi ya woh pehle aayega...

main is umeed par roya ki woh mere aansoo pochane aayega
jala kar chirag andheron ko bhujayega
ab dekhna yeh hai Romil umeed ka daman kahan tak saath nibhayega
maut pehle aayegi ya woh pehle aayega...

#Romil

मैं इस उम्मीद पर रोया की वो मेरे आंसू पोछने आएगा 
जलाकर चिराग अंधेरों को भुझाएगा 
अब देखना यह है रोमिल उम्मीद का दामन कहाँ तक साथ निभाएगा 
मौत पहले आएगी या वो पहले आएगा।

#रोमिल

Thursday, November 3, 2011

वो दिन

वो दिन

वो दिन कितने याद आते है. जब पार्क में खेलते-खेलते, जींस के घुटने पर घास के धब्बे लग जाते थे. 
जब सुबह ब्रुश को माइक की तरह हाथों में पकड़कर गाना गाते थे. 
जब सुबह और शाम को दूध पीने के समय, ऊपर छत पर जाकर एक कोने में छुप जाते थे. 
जब बीमारी में खाने को दवाई टिकिया मिलती थी तो उसको बेड के नीचे फेंक देते थे 
और 
जब सर्दियों में रजाई के अन्दर छुपकर एक-दूसरे को गुदगुदी करते थे और फिर सर से रजाई ओढ़कर सो जाते थे.

#रोमिल

Wednesday, November 2, 2011

मार्गदर्शन

मार्गदर्शन

वो जो मुझे दे सकती थी, उसने हमेशा दिया. जितना मार्गदर्शन मेरा कर सकती थी उसने किया. उसने हर क़दम पर मेरा सहयोग किया, हौसला बढाया. उसकी हर सलाह मेरे विषैले जीवन में अमृत की बूँद का काम करती थी. उसने मेरी हर समस्या को दूर करने का पूरजोर प्रयास किया.     

मैं उसको "बेस्ट टीचर" कहता था
और
वोह मुझे "बेस्ट स्टूडेंट" बुलाती थी.

ए रोमिल सुनो न...

ए रोमिल सुनो
चलो कुछ बात करे
कुछ तुम अपना सुनाओ
कुछ मैं अपना बताऊँ
ए रोमिल सुनो न...

यह आँखें नरम ना करो
बारिश की कुछ बातें करो
ए रोमिल सुनो
चलो कुछ बात करे

बादल पर देखो इतना सुन्दर चाँद निकला हैं
ज़मीन पर देखो कैसे सफ़ेद बर्फ पड़ी हुई हैं
हवाएँ देखो कैसी जुल्फें उड़ा रही हैं
ए रोमिल सुनो न
चलो कुछ बात करे...

उदासी छोड़ो
मुस्कान सजाओ
कुछ तन्हा रातों के खवाब बताओ
ए रोमिल सुनो
चलो कुछ बात करे

कुछ तुम अपना सुनाओ
कुछ मैं अपना बताओ
ए रोमिल सुनो न...

#रोमिल

Tuesday, November 1, 2011

लफ्जों का जादूगर...

लोग कहते है मुझे लफ्जों का जादूगर रोमिल
मैं तो बस इतना समझता हूँ कि उसे याद करता हूँ...

#रोमिल

CHUMMA CHUMMA DE DE!

Mujhe bhi sukun-o-chain ki neend haasil ho jaye. Gar Romil Janemaan ek pyar bhari, ras bhari, CHUMMI aapse mil jaye.

CHUMMA CHUMMA DE DE!

Hahahaha hahahaha

#Romil

मुझे भी सुकून-ओ-चैन की नींद हासिल हो जाये, ग़र रोमिल जानेमन एक प्यार भरी, रस भरी, चुम्मी आपसे मिल जाये.

चुम्मा चुम्मा दे दे!

हाहाहाहा हाहाहाहा

#रोमिल