Tuesday, November 9, 2010

कुछ इस तरह

मेरे बच्चों ने मुझे बांट लिए कुछ इस तरह
जैसे मैं माँ नहीं लूटा हुआ खज़ाना हूँ...
*
तूने शराब बेच कर जो घर खरीदा था
तेरे बच्चे उसी घर को बेच कर शराब पीते हैं...
*
इस बात की ख़ुशी हैं तूने बहू को कंगन लाकर दिया
मगर इस बात का गम हैं तूने माँ को बताना भी मुनासिफ नहीं समझा...
*
जिस घर का नाम तूने माँ-छाया रखा हैं
उसी घर में माँ की छाया नहीं हैं...

#रोमिल

Monday, November 8, 2010

तेरी दुनिया में हम बहुत दिन रहे

तेरी दुनिया में हम बहुत दिन रहे
कुछ पल हँसे, उम्र भर रोये...
फिर भी चले आते हैं तेरे आँगन में...
दिल नहीं मानता यह बात हम 
किससे कहे...

#रोमिल

Saturday, November 6, 2010

कब हम तूफानों के शिकार हो गए...

जबसे की हैं मोहब्बत
यार हम तबाह हो गए...
आइना के सामने भी हम
अनजान हो गए...
*
साहिलों को पता ही नहीं चला
कब हम तूफानों के शिकार हो गए...
*
दुश्मनों से अब बात ही नहीं करते
दोस्तों से इस कदर नाराज़ हो गए...

#रोमिल

Thursday, November 4, 2010

सनम ज़रा अहिस्ता - अहिस्ता रखा करो कदम

सनम ज़रा अहिस्ता - अहिस्ता रखा करो कदम
मौसम हैं मोहब्बत का कही जाओ न फिसल...
सनम ज़रा अहिस्ता - अहिस्ता रखा करो कदम
*
गैर की महफ़िल में न जाओ
यूं न मुझको तड़पाओ...
कभी तो रखो इस गरीब के घर में भी क़दम
सनम ज़रा अहिस्ता - अहिस्ता रखा करो कदम
*
चमन में चलो तो ज़रा देखकर चलो
यही कोई दफ़न कर गया हैं मुझे...
कहीं मेरे दिल पर न रख दो तुम अपने क़दम
सनम ज़रा अहिस्ता - अहिस्ता रखा करो कदम
*
कभी तो मिले तेरे मेरे हाथ
हो अपना साथ एक दूसरे के वास्ते...  
कभी तो तुम रखो मेरे क़दम के साथ अपने क़दम
सनम ज़रा अहिस्ता - अहिस्ता रखा करो कदम
मौसम हैं मोहब्बत का कही जाओ न फिसल...
सनम ज़रा अहिस्ता - अहिस्ता रखा करो कदम

#रोमिल

Wednesday, November 3, 2010

तेरे साथ मेरी नज़र का काफिला जायेगा...

वक़्त का क्या है, यह तो यूं ही चलता जायेगा...
बस पीछे अपने यादें छोड़ जायेगा...
*
तू कभी अँधेरे से न डरना मेरे यार
तेरे साथ मेरी नज़र का काफिला जायेगा...
*
यूं न तन्हा फिरा करो शहर में हुस्न वाले
कोई मनचला तुझे उठाकर ले जायेगा...
*
आज जो मेरी मुहब्बत पर हँसते है
कल उन्हें भी अपने साथ इश्क उड़ा ले जायेगा...

#रोमिल

Tuesday, November 2, 2010

यार तुम थक जाओगे...

मेरे ऐब गिनो न यार तुम थक जाओगे...
इतना न मुझे चाहो यार तुम थक जाओगे...
*
तुमको हो यकीन मुझमें है अदा
ढूँढोगे अगर यार तुम थक जाओगे...
*
तेरी नज़र में हीरा ही सही मैं
यह बात दुनिया को यकीन कराओगे, यार तुम थक जाओगे...
*
पढ़ोगे जब मेरे ख़त में तेरी बातें
जुबान पर अपना नाम ढूँढोगे, यार तुम थक जाओगे...

#रोमिल

Monday, November 1, 2010

वैसे तो आज कल किताबों में देखने को क्या नहीं मिलता...

बस मेरे सवालों का जवाब नहीं मिलता,
वैसे तो आज कल किताबों में देखने को क्या नहीं मिलता...
*
हसीं तो बहुत हैं मेरे शहर में
बस तेरे जैसा कोई बेमिसाल नहीं मिलता...
*
बस एक तू ही नहीं मिली मुझे सनम
वैसे तो दुआ से क्या नहीं मिलता...
*
तुम्हारे सिवा मैं देखूँ किसी को
मेरी आँखों को वो ख़्वाब नहीं मिलता...

#रोमिल