Wednesday, April 6, 2011

मोहब्बत की निशानी

रोमिल यह समझने की गुस्ताखी मत करो की हम तेरी महफ़िल में बेइज़्ज़त होने आये है
हम तो केवल अपनी मोहब्बत की निशानी तुझसे वापस लेने आये है...

#रोमिल

Tuesday, April 5, 2011

Behave Like a Crow...

टाइम पास...

माय डैड एंड ब्रों 
क्रिकेट के है क्रो (crow)
टीवी देखते और  
करते रहते कौव - कौव....

I never understood.... 
बट्टे में लगा कर पट्टा
तडा-तड मार वर्ल्ड कप प्रतियोगिता...

But after yesterday's win...
पटाके का जब हुआ शोर
रोड बन गया डांस फ्लोर
तब मेरा दिल समझा
why dad n bro 
behave like a crow...

#रोमिल

किस तरह मैं यह फैसला कर लूं...

किस तरह मैं यह फैसला कर लूं
जिसने दिया मुझे धोखा उसे कैसे मैं अपना बना लूं...

पत्थर बना दिया जिसने इस मोम से दिल को
उस दिल में कैसे मैं उसकी तस्वीर रख लूं...

जो ज़ख्म दिलाते है मुझे याद अपनी औकात हर पल 
उन ज़ख्म पर कैसे मैं मरहम रख लूं...

क्यों अपने दर्द की दास्ताँ मैं कागज़ पर लिखूं रोमिल 
उस बेवफा की क्यों मैं निशानी रख लूं...

किस तरह मैं यह फैसला कर लूं...

#रोमिल

यकीन...

हम ख़्वाबों में भी आँख रगड़-रगड़कर देखते है रोमिल
वो मेरी है यह यकीन किसी भी तरह अब होता नहीं...

#रोमिल

Sunday, April 3, 2011

कमबख्त...

आज अपने दिल की तारीफ़ करना चाहता हूँ रोमिल
जिसने इसे तोड़ा
उसी के लिए धड़कता है यह कमबख्त...

#रोमिल

Friday, April 1, 2011

परिंदा

परिंदा बन कर फिरता था वो शख्स रोमिल 
कभी इस डाल पर कभी उस डाल पर
जब ठोकर लगी तो उसे अपने घर की मुंडेरी याद आई...

#रोमिल

वफ़ा का मतलब

वो ज़माने से कहता फिरता है मैं बेवफा हूँ रोमिल
ज़रा कोई उससे वफ़ा का मतलब तो पूछ ले...

#रोमिल