Saturday, April 16, 2011

यकीन

काश तेरा दीदार हो जाये
हम भी मदीने हो आये रोमिल, दिल को यह यकीन हो जाये...

#रोमिल

Friday, April 15, 2011

फक्र

बहुत फक्र है मुझे अपने लब्जों पर रोमिल
कभी थकते नहीं उसकी तारीफ करते-करते...

#रोमिल

Thursday, April 14, 2011

तेरे दर

तेरे दर पर आके रोता हूँ मित्र के लिए
बड़ा बेबस हूँ अपने मुक़द्दर के लिए
कितने सजदे
कितनी मन्नते
इंसान सब कुछ करता है रोमिल
दिल की मजबूरियों के लिए...

#रोमिल

Wednesday, April 13, 2011

आंसूओं की बारिश में भीग जाने को दिल करता है

आंसूओं की बारिश में भीग जाने को दिल करता है
मेरा आज भी उसके दामन से चेहरा पोछने को दिल करता है...

एक ही गली में रहते है, फिर भी मिल नहीं पाते
मेरा इस ज़माने की सारी बंदिशों को तोड़ने को दिल करता है...

खुदा ने सब्र करने की मुझे तौफीक बक्शी है
वरना मोहब्बत के जल्लादों का सर कलम करने को दिल करता है...

बातों - बातों में वो बिछड़ने का इशारा कर गया रोमिल 
खुदा, ऐसे इशारों पर मर-मिटने को दिल करता है...

आंसूओं की बारिश में भीग जाने को दिल करता है...

#रोमिल

Monday, April 11, 2011

बूत

खुदा फिर से उसका बूत बना दे रोमिल के लिए
वोह तमाम उम्र बिताना चाहता है उसके सजदे के लिए...

#रोमिल

Sunday, April 10, 2011

फ़न

रोमिल उसे भूल जाने में नाकाम हो गया हूँ मैं
खुद अपने ही फ़न में गिरफ्तार हो गया हूँ मैं...

#रोमिल

Friday, April 8, 2011

नज़रों में देखो

रोमिल आईना तुम्हे कहाँ सच्चाई बता पायेगा
मेरी नज़रों में देखो तुमको तुम्हारा कसूर समझ आ जायेगा...

#रोमिल