Friday, November 4, 2011

mile na mile

Romil, dard chahe jitna mile hausala nahi chodunga
woh mile na mile uski yaadon se rishta jodunga...

#Romil

रोमिल, दर्द चाहे जितना मिले हौसला नहीं छोडूंगा 
वो मिले ना मिले उसकी यादों से रिश्ता जोड़ूंगा...

#रोमिल

maut pehle aayegi ya woh pehle aayega...

main is umeed par roya ki woh mere aansoo pochane aayega
jala kar chirag andheron ko bhujayega
ab dekhna yeh hai Romil umeed ka daman kahan tak saath nibhayega
maut pehle aayegi ya woh pehle aayega...

#Romil

मैं इस उम्मीद पर रोया की वो मेरे आंसू पोछने आएगा 
जलाकर चिराग अंधेरों को भुझाएगा 
अब देखना यह है रोमिल उम्मीद का दामन कहाँ तक साथ निभाएगा 
मौत पहले आएगी या वो पहले आएगा।

#रोमिल

Thursday, November 3, 2011

वो दिन

वो दिन

वो दिन कितने याद आते है. जब पार्क में खेलते-खेलते, जींस के घुटने पर घास के धब्बे लग जाते थे. 
जब सुबह ब्रुश को माइक की तरह हाथों में पकड़कर गाना गाते थे. 
जब सुबह और शाम को दूध पीने के समय, ऊपर छत पर जाकर एक कोने में छुप जाते थे. 
जब बीमारी में खाने को दवाई टिकिया मिलती थी तो उसको बेड के नीचे फेंक देते थे 
और 
जब सर्दियों में रजाई के अन्दर छुपकर एक-दूसरे को गुदगुदी करते थे और फिर सर से रजाई ओढ़कर सो जाते थे.

#रोमिल

Wednesday, November 2, 2011

मार्गदर्शन

मार्गदर्शन

वो जो मुझे दे सकती थी, उसने हमेशा दिया. जितना मार्गदर्शन मेरा कर सकती थी उसने किया. उसने हर क़दम पर मेरा सहयोग किया, हौसला बढाया. उसकी हर सलाह मेरे विषैले जीवन में अमृत की बूँद का काम करती थी. उसने मेरी हर समस्या को दूर करने का पूरजोर प्रयास किया.     

मैं उसको "बेस्ट टीचर" कहता था
और
वोह मुझे "बेस्ट स्टूडेंट" बुलाती थी.

ए रोमिल सुनो न...

ए रोमिल सुनो
चलो कुछ बात करे
कुछ तुम अपना सुनाओ
कुछ मैं अपना बताऊँ
ए रोमिल सुनो न...

यह आँखें नरम ना करो
बारिश की कुछ बातें करो
ए रोमिल सुनो
चलो कुछ बात करे

बादल पर देखो इतना सुन्दर चाँद निकला हैं
ज़मीन पर देखो कैसे सफ़ेद बर्फ पड़ी हुई हैं
हवाएँ देखो कैसी जुल्फें उड़ा रही हैं
ए रोमिल सुनो न
चलो कुछ बात करे...

उदासी छोड़ो
मुस्कान सजाओ
कुछ तन्हा रातों के खवाब बताओ
ए रोमिल सुनो
चलो कुछ बात करे

कुछ तुम अपना सुनाओ
कुछ मैं अपना बताओ
ए रोमिल सुनो न...

#रोमिल

Tuesday, November 1, 2011

लफ्जों का जादूगर...

लोग कहते है मुझे लफ्जों का जादूगर रोमिल
मैं तो बस इतना समझता हूँ कि उसे याद करता हूँ...

#रोमिल

CHUMMA CHUMMA DE DE!

Mujhe bhi sukun-o-chain ki neend haasil ho jaye. Gar Romil Janemaan ek pyar bhari, ras bhari, CHUMMI aapse mil jaye.

CHUMMA CHUMMA DE DE!

Hahahaha hahahaha

#Romil

मुझे भी सुकून-ओ-चैन की नींद हासिल हो जाये, ग़र रोमिल जानेमन एक प्यार भरी, रस भरी, चुम्मी आपसे मिल जाये.

चुम्मा चुम्मा दे दे!

हाहाहाहा हाहाहाहा

#रोमिल