Tuesday, November 15, 2011

खुशबू का मज़ा

डाली से तोड़कर अपने कमरे के गुलदानो में सजा लेते है
रोमिल, कुछ लोग खुशबू का मज़ा ऐसे भी लेते है...

#रोमिल

Sunday, November 13, 2011

मैं तेरी अमानत हो गई हूँ

वो कहती है रोमिल, मैं तेरी अमानत हो गई हूँ
किस तरह मैं तुझे यकीन दिलाऊ,
तेरी मोहब्बत में गिरफ्तार हो गई हूँ... 

अपनी किस्मत हमराही, अपना नसीब है तू
हैरत से न देख मेरी तरफ
मैं तेरे इश्क में खुदा से भी दूर हो गई हूँ...

अपनी-अपनी खवाइश, अपना-अपना शौक़ है
जिसे हम अपना गुलाम बना सकते थे 
आज उसी के गुलाम हो गई हूँ...

मैं तेरी अमानत हो गई हूँ...
जिस इश्क से डरते थे, उसी इश्क में गिरफ्तार हो गई हूँ...

love u ♥

#रोमिल

Saturday, November 12, 2011

सवाल

बस उसके बारे में लोगों के सवाल नहीं बदलते है रोमिल
लोग बदलते रहते है...

love u ♥

#रोमिल

Friday, November 11, 2011

बात छोटी है

चार नए घर बनाने की ख़ुशी मेरे बेटों के चहरे पर थी रोमिल   
एक पुराना घर टूटने का गम उनकी आँखों में छुपा था.

बात छोटी है
मगर सोचने को दिल करता है...

love u ♥

#रोमिल

Thursday, November 10, 2011

वक़्त की बर्बादी का हुनर

रोमिल, कभी हिम्मत हुई तो उससे एक बात पूछूँगा
तूने यह वक़्त की बर्बादी का हुनर कहाँ से सीखा...


love u ♥

#रोमिल

या तो

रोमिल, या तो तुम मेरे घर आने की क़सम तोड़ दो
या फिर मुझे इंतज़ार की घड़ियों से बरी कर दो...

love u ♥

#रोमिल

वक़्त की दीवार

वक़्त की दीवार गिराकर भी देख ली रोमिल
सिलसिला टूटा नहीं दर्द की ज़ंजीर का...


love u ♥

#रोमिल