Tuesday, January 24, 2012

ta-umr uska beta hi rehne de...

meri namazon ka kuch aisa sila de
khuda mujhe ta-umr uska beta hi bane rehne de...

#Romil

मेरी नमाज़ों का कुछ ऐसा सिला दें...
ख़ुदा मुझे ताउम्र उसका बेटा ही बने रहने दे...

#रोमिल

एक शख्स

कागज़ पर लिखकर लफ्ज़ माँ, रो लेता है
एक शख्स ऐसा है जो माँ की फोटो से लिपटकर सो लेता है...

रोमिल, करता है छुप - छुपकर माँ से बातें
एक शख्स ऐसा है जो माँ को चिट्टियाँ लिख नदी में छोड़ देता है...

#रोमिल

माँ मेरी कहती है...

माँ मेरी कहती है...
सुबह का सूरज खुशियाली लेकर आता हैं
हवा का झोखा जिन्दगानी लेकर आता हैं
यह फूलों की खुशबू देखो कितने रंग
बिखेरती हैं
पंछी की आवाज़े मधुर संगीत सुनाती हैं
सब ख़ुदा का करम हैं
सब ख़ुदा का नूर हैं...
~*~
माँ मेरी कहती है...
झूठ से हमेशा दूर रहो
हर इंसान से इंसानियत करो
सबमे हैं रब का नूर देखो
रब के दरबार में
अर्ज़ियाँ दो,
सब रब का करम हैं
सब रब का नूर हैं...
~*~
माँ मेरी कहती है...
कोई न सोये भूखा यह दुआ करो
हर कोई प्रेम से रहे यह दुआ करो
सबको मिले शांति यह दुआ करो
फिर न जले यह बस्तियाँ यह दुआ करो
सब भगवान का करम हैं
सब भगवान का नूर हैं...
रोमिल माँ मेरी कहती है...

#रोमिल

Monday, January 23, 2012

जैसे रोमिल मेरी माँ हैं....

वो बूढ़ा पेड़
जो अपनी कहानी ख़ुद कहता हुआ
अपनी बीती हुई जवानी की दास्तान सुनाता हुआ...
***
कितना खुश होता था
जब मैं उसकी बाहों में झूला, झूला करता था
उसकी गोद में सोता था...
***
कितना खुश होता था
वो मुझे खुश देखकर
जब शरारत करते हुए, उसकी डाली से मैं गिर जाता था
गुस्से में फिर उसको पत्थर मारता था, वो मुझको देखते हुए मुस्कुराता रहता था...
~
धीरे-धीरे मैं उसकी छाँव में जवान होता गया
और वो बूढ़ा होता गया
जैसे रोमिल मेरी माँ हैं....

#रोमिल

Wednesday, January 11, 2012

ज़िन्दगी नहीं हर एक पल जैसे मौत का है...

ज़िन्दगी नहीं हर एक पल जैसे मौत का है
फिर भी दिल को यकीन खुशियों का है.

आंसूओं को झलकने की ऐसी आदत हो गई है
जैसे हर एक पल शोक का है.

मैं चला जाऊं कहीं दूर सबसे 
डर मुझे अपने दिल के शोर का है.

किससे करे हम वफ़ा की उम्मीद रोमिल
हर शख्स तो बेवफा सा है...

#रोमिल

Tuesday, January 10, 2012

कोई

"कोई ऐरा-गैरा इलाज़ कर सके हमारा, हम वो रोगी नहीं,
तलब सिर्फ उसकी है रोमिल, वरना महफ़िल में जामों की कमी नहीं"

#रोमिल

Saturday, January 7, 2012

मशवरा

यह मोहब्बत का मशवरा संभाल के रखो रोमिल
जो फ़िक्र करते है, वो मरने के तरीके नहीं बताया करते... 

#रोमिल