Friday, January 27, 2012

मेरी माँ के कदमो के सिवा कुछ भी नहीं

यह मंदिर, यह मस्जिद, यह दर कुछ भी नहीं
रोमिल, मेरी माँ के कदमो के सिवा कुछ भी नहीं

बिन मांगे ही हर खवाइश पूरी हो जाती है
यह पत्थर के भगवानों के वादे कुछ भी नहीं...

ममता, प्यार, दुलार, स्नेह का ऐसा संगम है
जिसके आगे संगम स्थल कुछ भी नहीं...

शिष्टाचार, व्यवहार, ज्ञान, इंसानियत का वो सबक मिला है
जिसको पढ़कर, किताबों के सबक कुछ भी नहीं...

#रोमिल

माँ क्या मिली मैं खुदा को भी भूल गया...

माँ क्या मिली मैं खुदा को भी भूल गया...
अब और क्या कहने को रह गया...

उसकी आँखों में इतनी ममता दिखी
मैं उसी जन्नत में सुकून-चैन से रह गया...

उसकी गोद में इतना आराम मिला
सब ऐशो-आराम का सामान धरा सा रह गया...

हर जन्म में यही माँ मिले
रोमिल, मेरी सब आरजूओं का बस यही एक सार रह गया...

#रोमिल

Thursday, January 26, 2012

राह में मशाल जलाये रहती थी

राह में मशाल जलाये रहती थी
मुझको ज़िन्दगी की ठोकरों से बचाए रहती थी...

यम नहीं आता था मेरे करीब
दुआओं की ऐसी ताबीज़ पहनाई रहती थी...

गायब हो जाते थे मेरी आंसू पल भर में ना जाने कहाँ
वो खुशियों की ऐसी चादर मुझे उड़ा देती थी...

एक रोज़ ऐसा हुआ मैं रात को भूखा सो गया
रोमिल, एक रोज़ ऐसा हुआ मैं रात को भूखा सो गया  
उस रोज़ से मेरी माँ मुझे बिना खिलाये नहीं सोती थी...

मेरे गुस्से पर भी प्यार बरसाती थी
मेरी माँ ऐसी ममता की मूरत होती थी...

#रोमिल

अब कोई मुझसे पूछता नहीं

अब कोई मुझसे पूछता नहीं
तू घर जल्दी आता क्यों नहीं?

फिर सुबह जागने में नौटंकी करेगा
टी.वी. बंद कर जल्दी सोता क्यों नहीं?

बाहर इतनी ठण्ड पड़ रही है
तू टोपी, दस्ताने पहनता क्यों नहीं?

कैसे समझाऊँ यह बात इस पागल दिल को रोमिल
माँ जैसा कोई होता क्यों नहीं?

#रोमिल

Wednesday, January 25, 2012

जब तक मैं न सो जाऊँ, माँ जागते रहती थी...

गले में जेवर की तरह लपेटे रहते थी
रोमिल, जब तक मैं न सो जाऊँ, माँ जागते रहती थी...
***
सुबह जब आँखें खोलू तो माँ सिरहाने बैठे रहती थी
रोमिल, कभी भी मुझे घर से बिना ग्लास दूध का पिए निकलने नहीं देती थी...

#रोमिल

माँ वो होती है...

मेरी सारी गलतियों को अपने दुपट्टे में छुपा लेती है
माँ वो होती है, जो इंसान बनना सीखा देती है...
***
चेहरा देखकर मेरा उदासी भाप लेती है
माँ वो होती है, जो होंठों पर कमल खिला देती है...
***
मैं घर समय से ना आऊं तो रास्ते पर नज़र लगाये रहती है
माँ वो होती है, जो दुआ से यम को भी भगा देती है...
***
मेरी आँखों में आये आंसू यह होने नहीं देती है
माँ वो होती है, रोमिल, मांगने से पहले ही ख्वाइश पूरी कर देती है...

#रोमिल

माँ कुछ पल सिरहाने बैठ जाओ मुझे नींद आ जाये...

माँ कुछ पल सिरहाने बैठ जाओ
मुझे नींद आ जाये...
*
ज़रा सा हाथ फेर दो
मेरे सर पर
आँखें बंद कर लेने दो
ख़वाब मुझे सोने नहीं देते
माँ कुछ पल सिरहाने बैठ जाओ
मुझे नींद आ जाये...
*
ख़वाब मुझे डराते हैं
कानों में, मेरे जोर-जोर से चिल्लाते हैं
अनजाने चहरे बंद आँखों के सामने आ जाते हैं
माँ कुछ पल सिरहाने बैठ जाओ
मुझे नींद आ जाये...
*
थक चूका हूँ मैं
रोज़-रोज़ यह ख़वाब टूटने के गम से
हकीक़त से लड़ते-लड़ते हार गया हूँ मैं
माँ कुछ पल सिरहाने बैठ जाओ
मुझे नींद आ जाये...
माँ रोमिल के पास कुछ पल सिरहाने बैठ जाओ...

#रोमिल