Monday, June 11, 2012

दिल न लगे किसी से तेरी यादों का सहारा रहे

दिल न लगे किसी से तेरी यादों का सहारा रहे
फिर न कोई हुस्न वाला सिर्फ एक रात के लिए हमारा रहे

बाहों में सुलाए फिर पटक दे ज़मी पे
ऐसा न ज़िन्दगी में हादसा दुबारा रहे

और

बड़ी उम्मीद थी मेरी तुझसे
"कि तू मेरा साथ देगी"
इस तरह कोई उम्र भर न-उम्मीदवार रहे  

जो मेरी अम्मी के जनाज़े में शरीक न हो सकी
ऐसे महबूब से हम मीलों दूर ही रहे

और 

कोई तो उपाए ऐसा बता मेरे मौला 
की अम्मी मेरी आखिरी सांस तक मेरे पास रहे।

#रोमिल

Saturday, June 9, 2012

अपने साए को भी खुद से वाकिफ़ नहीं होने देता

अपने साए को भी खुद से वाकिफ़ नहीं होने देता
जहाँ जाता हूँ अकेला ही चला जाता हूँ,
कभी खुद को किसी के सहारे होने नहीं देता।

मुझे परवाह नहीं है किसी के होने या न होने से
मगर मायूस हो जाता है वो बच्चा
जब माँ के लिए पूजा में कोई साथ नहीं होता।

जितना इल्जाम लगाना है लगा लो तुम मुझ पर
"कि तुम रात भर दूसरी लड़कियों से बात करते रहते हो"
अब उसकी ऐसी बातों पर अफ़सोस नहीं होता।

और 

माँ क्या होती हैं यह जाना है मैंने खोकर
खुदा न जाने क्यों ठोकर से पहले आँखें नहीं खोल देता।

#रोमिल

Chandi Devi, Haridwar








Har Ki Paudi, Haridwar



Har Ki Paudi, Haridwar











Deep Daan, Har Ki Paudi, Haridwar




Ganga Aarti, Har Ki Paudi, Haridwar