तेरे मेरे बीच अब कोई रिश्ता ना रहा
जिस्म तो जिस्म
रूह का भी अब रिश्ता न रहा...
ना कोई वादा
ना कोई क़सम
ना कोई बीती यादों का काफिला रहा
जिस्म तो जिस्म
रूह का भी अब रिश्ता न रहा...
रास्ते भी तूने खुद बनाये थे
तोड़े भी तूने खुद
अब तुझसे मिलने का कोई रास्ता ना रहा
जिस्म तो जिस्म
रूह का भी अब रिश्ता न रहा...
#रोमिल
No comments:
Post a Comment