वो चाहते है कि कोई उसने अहल-ए-वफ़ा ना करें
खुदा सामने भी हो और इबादत ना करें
बस इतनी सी राहत मुझे मिली है उससे
मुहब्बत तो करें मगर इज़हार की जुर्रत ना करे।
और
लब कह रहे है उठ और चूम ले माँ के पैरों को
शायद तेरे गुनाह-ए-अज़ीम इस बार माँ माफ़ करें
दिल चाहता है फिर माँ मेरे साथ दिन-रात हो
कुदरत शायद कोई करिश्मा करें।
और
वो दे रहा है मुझे कुछ इस तरह फरेब
साथ मेरे है और बातें किसी गैर की करें
शाम-ए-विसाल भी और यह तगाफुल, यह बेरुखी
खुदा किसी को इस तरह मुहब्बत में तबाह ना करें।
#रोमिल
No comments:
Post a Comment