शहर में कोई अपना भी रहता हैं...
नज़रे मिलाओ या ना मिलाओ
दिल को यह खबर हैं
आपकी नज़रों में कोई रहता हैं...
*
सोच कर बिछड़े होते तो दिल को कसक ना होती
मेरी यादों में आज भी कोई मुस्कुराता हैं
कोई रोता हैं...
आपको देखकर एहसास होता हैं
शहर में कोई अपना भी रहता हैं...
*
रात भर बोलते हैं मुझसे सन्नाटेतू यहाँ करवट लेता हैं
कोई वहां करवट लेता हैं...
आपको देखकर एहसास होता हैं
शहर में कोई अपना भी रहता हैं...
*
हमको ऐसे ना देखो सनम जाते हुए
फिर यह रास्ता
यह कारवां ना थम जाये
कभी याद करना इस शहर को भी
इस शहर में आज भी कोई तेरा दीवाना रहता हैं...
आपको देखकर एहसास होता हैं
शहर में कोई अपना भी रहता हैं...
#रोमिल
No comments:
Post a Comment