Monday, October 25, 2010

रोमिल V/S रोमिल

रोमिल V/S रोमिल
रोमिल - भैया, क्या Should the victim marry the rapist if he offers to marry her???

रोमिल - मैं न के साथ कुछ और भी कहूँगा... क्यूंकि इसके साथ बहुत सारे सवाल भी हैं????

१. अगर शादी के बाद पति जबरदस्ती करता हैं तो क्या पत्नी उसका साथ छोड़ देगी??
२. अगर पति किसी और के साथ ऐसा करता हैं तो क्या पत्नी उसका साथ छोड़ देगी??
३. उस स्त्री को सब  सम्मान के साथ स्वीकार करे, इसके लिए समाज क्या करेगा???
४. अगर वोह स्त्री गर्भवती  होती हैं,  तोह क्या उसको और उसके पुत्र को समाज सम्मान देगा???
***

कुछ कहने की कोशिश करूँगा...
१. चलो महाभारत का एक्साम्प्ले लेते हैं... जिसमे द्रोपधि के अपमान के लिए महाभारत का युद्ध होना बहुत जरुरी था...
अगर किसी भी स्त्री के साथ गलत होता हैं तो परिवार, समाज को आगे आना पड़ेगा, महाभारत का युद्ध लड़ना पड़ेगा... अगर ऐसा नहीं होता हैं तोह उस स्त्री के लिए सब कुछ सहना बहुत मुश्किल होगा..

२. स्त्री को दूसरी स्त्री की इज्ज़हत का सम्मान १००% करना पड़ेगा... 

३. पति केवल मंगलसूत्र या सिन्दूर वाला पति नहीं होना चाहिए... या डिग्री या दौलत वाला पति नहीं होना चाहिए... बल्कि श्रीराम की तरह होना चाहिए... इसलिए कहते हैं पवित्र पवन सीता-राम...

४. बेटा घर का चिराग हो सकता हैं... मगर उस बेटे को यह जरुर समझाए की बेटी क्या होती हैं??? बेटी का सम्मान क्या होता हैं??? बेटी किसी बेटा से कम नहीं होती...          

५. मैंने न इसलिए कहा... क्यूंकि मैं नहीं चाहता की कल कोइए किसी को बेपर्दा यह सोच कर करे की "बाद में इस स्त्री  के साथ शादी तो हो ही  जाएगी, अभी बेपर्दा कर देते हैं" या यह सोचे की कुछ ऊँचा-नीच की बात हुई तो "शादी कर लेंगे"....

६. परिवार और समाज सबसे महत्वपूर्ण हैं... यह सबकी जिम्मेदारी हैं... केवल एक की नहीं हैं बल्कि सबकी यह जिम्मेदारी हैं की उस स्त्री को पहले जैसा सम्मान मिले...  
***
द्रोपदी के सम्मान को याद रखे...
सीता के सम्मान को याद रखे...
*
मन से सुन्दर रहे... हमेशा...

No comments:

Post a Comment