देर तक मुझको हँसाएगी...
यह सुबह फिर आएगी...
*
प्यार से तुमको बिस्तर से उठाना
तकिये से तेरा चहरे को छुपाना
हल्का- हल्का
तेरे पेट पररररररररर
गुदगुदी करना
मचलना
उछलना
जिद्द करना
वो तुझको बाहों में उठा नहाने ले जाना...
प्यार से तुझको नहलाना...
वो तैयार करना तुझे
वो सजाना....
घीली सी यादें वो देर तक मुझको फिर हँसाएगी...
ठण्ड की ठिठुरन में स्वेटर सी लाएगी...
यह सुबह फिर आएगी...
*
अपने हाथो से
प्यार से
तुझको दूध पिलाना...
रास्ते भर बातें करते-करते तुझको पराठे खिलाना...
हाथ पकड़ना हमारा
साथ चलना हमारा
तुझको प्यार से बस में बैठाना
वो चीनी सी
वो प्यारी सी
तेरा बाय बाय
मम्मी पापा कहना...
नीले अम्बर पर तारों की तरह फिर चमकेगी
धागे से खुशियों को सिलेगी
यह सुबह फिर आएगी...
यह सुबह फिर आएगी...
#रोमिल
No comments:
Post a Comment