सौदेबाज़ वो बहुत खरा निकला.
*
सहता रहा हादसे पर हादसा
किसी की मदद न ली
खुद्दार वो बहुत खरा निकला.
*
तवायफ के घुंगरू को भी समझता रहा कला
कदरदान वो बहुत खरा निकला.
*
ठुकरा दी लाखों की दौलत पल भर में
कलंदर वो बहुत खरा निकला.
*
पत्थर को भी सजा कर बना दिया देवी
कलाकार वो बहुत खरा निकला.
#रोमिल
No comments:
Post a Comment