Thursday, June 30, 2011

उसे भुला क्यों नहीं देते

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
रोमिल, गर बेवफा है वो उसे भुला क्यों नहीं देते 
जलती हुई आग में उसके ख़त जला क्यों नहीं देते...
जो करते हो इतना उससे मोहब्बत 
उसकी भलाई के लिए, खुद को मिटा क्यों नहीं देते...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬

Wednesday, June 29, 2011

मेरे ही दोस्त थे

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
यह सुन कर फ़साना तुमको हैरत होगी रोमिल 
मेरे ही दोस्त थे
जो करते थे मेरे कातिल के खंजर में धार...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬

Tuesday, June 28, 2011

ज़िन्दगी रोशन नहीं होती चिराग जलाने से...

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
हाल पूछने से हाल ठीक नहीं होता रोमिल
ज़िन्दगी रोशन नहीं होती चिराग जलाने से...
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

Saturday, June 25, 2011

किताब में एक गुमनान गुलाब रखा है

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
किताब में एक गुमनान गुलाब रखा है
मैंने आँखों में एक टूटा ख़्वाब रखा है... 

दिल में छुपाकर इस कदर उसका नाम रखा है 
जैसे किसी ने घर में गीता, कुरान रखा है...

मर गई है वो औरों के लिए रोमिल
मैंने उसे कविताओं में जिंदा खुद के लिए रखा है...

ढूँढ रही है वो मुझे नाम पुकारने का तरीका
जिसने खुद "राज" मेरा नाम रखा है...

और रोमिल
उसके चेहरा छुपाने से हकीक़त नहीं छुपती
जिसने सनम की रूह का एहसास, अपनी रूह में छुपा रखा है... 

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬

Friday, June 24, 2011

कितने बना कर मिटा दिए...

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
बड़ा ही गुमान उसे था अपनी मोहब्बत पर रोमिल
मगर वो जानता नहीं था उसके सनम ने कितने बनाकर मिटा दिए...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

Thursday, June 23, 2011

दिया तलाश कर लेते है...

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
चाँद की चाहत में यूँ ना ज़िन्दगी करो बर्बाद तुम
चलो खुद के लिए कोई दिया तलाश कर लेते है... 

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬

जन्नत-ए-एहसास

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
जन्नत-ए-एहसास मुझे मिल जाता था   
जब मैं उसकी गोद में सो जाता था...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬
▬▬▬[रोमिल]▬▬

Wednesday, June 22, 2011

पानी से पानी पर पानी लिख रहा था

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
पानी से पानी पर पानी लिख रहा था
बड़ा नासमझ था अपनी किस्मत में तेरा नाम लिख रहा था...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬

Tuesday, June 21, 2011

ध्यानाकर्षण

ध्यानाकर्षण  

१. मेरा किसी भी SOCIAL NETWORKING SITES और FORUM (FACEBOOK, ORKUT, TWITTER, LINKEDIN, MYSPACE, FLIXSTER, CLASSMATES, LIVEJOURNAL, IMEEM, BEBO, XANGA, TAGGED, HI5, FRIENDSTER ETC.) पर अकाउंट नहीं हैं... न ही कोइए प्रोफाइल हैं.

२. मैं किसी को भी इ-मेल नहीं करता हूँ. 

३. मेरे पास कोइए भी मोबाइल नंबर नहीं है.

आपका 

#रोमिल

अंदाज़-ए-गुफ्तगू

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
उसे पसंद नहीं आई हमारी अंदाज़-ए-गुफ्तगू
चलो रोमिल अब इन लबों को सी लिया जाये...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[ रोमिल]▬▬

Monday, June 20, 2011

पल मोहब्बत-ए-सफ़र

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
वो ही पल मोहब्बत-ए-सफ़र का हसीन होता है 
वक़्त बदल जाता है इंसान नहीं बदला होता है... 

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[भालू]▬▬

तन्हाइयों के शहर...

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
तन्हाइयों के शहर में बैठा है...

एक शख्स ऐसा है, जो बरसो से किसी की कब्र पर बैठा है...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[ रोमिल]▬▬

Saturday, June 18, 2011

जुदाई-ए-निशानी

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
रोमिल, जुदाई-ए-निशानी के लिए
आंसू काफी है जिंदगानी के लिए

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬

मैं खुश हूँ रोमिल इस खबर से

हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
मैं खुश हूँ रोमिल इस खबर से
वो देखता है अब भी मुझको मोहब्बत की नज़र से...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[ रोमिल]

दो मिनट में आती हूँ...

आज तक वो जिंदा है इसी इंतज़ार में रोमिल
कई साल पहले वो बोलकर गई थी कि 
"दो मिनट में आती हूँ" 
बात छोटी है
मगर सोचने को दिल करता है...

#रोमिल

Friday, June 17, 2011

इश्क-ए-तजुर्बा

एक इश्क-ए-तजुर्बा काफी है ज़िन्दगी के लिए
रोमिल, एक खुदा काफी है बंदगी के लिए...

#रोमिल

आंसू बहाना पुरानी बात

आंसू बहाना पुरानी बात हो चली रोमिल
चलो किसी और तरह गम बयां करते है... 
बात छोटी है
मगर सोचने को दिल करता है...


#रोमिल

Thursday, June 16, 2011

सुकून की ज़िन्दगी

सुकून की ज़िन्दगी दो घडी नहीं मिलती 
कभी यार के गम से तो कभी मेरे दोस्त से मुझे फुर्सत नहीं मिलती...

बात छोटी है
मगर सोचने को दिल करता है...

#रोमिल

Wednesday, June 15, 2011

ख़्वाबों की जरुरत

जब उसके ख़्वाबों की जरुरत होती है वो सो जाता है
वरना सारी रात वो रोमिल, जागता फिरता है
बात छोटी है
मगर सोचने को दिल करता है...

#रोमिल

उससे मिली अपनी हार और उसकी जीत

रोमिल, उससे मिली अपनी हार और उसकी जीत पर खुश होता है 
बात छोटी है
मगर सोचने को दिल करता है...

#रोमिल

Tuesday, June 14, 2011

अपनों से मिले ज़ख्म

रोमिल, अपनों से मिले ज़ख्म को वो मेहरबानी समझता है  
बात छोटी है
मगर सोचने को दिल करता है...

#रोमिल

Monday, June 13, 2011

धूल के फूल

बड़े ही संभाल कर रखता है वो धूल के फूल किताबों में रोमिल 
बात छोटी है
मगर सोचने को दिल करता है...

#रोमिल

सागर से दिल्लगी

रोमिल, सागर से दिल्लगी अच्छी रंग लाई 
किसी के हिस्से में मोती तो
किसी के हिस्से में रेत आई...

#रोमिल

पत्थर मारकर उड़ा दिया पंछी का जोड़ा डाल से

किसी इंसान ने पत्थर मारकर उड़ा दिया पंछी का जोड़ा डाल से रोमिल
बात छोटी है
मगर सोचने को दिल करता है...

#रोमिल

Saturday, June 11, 2011

ख़त के सौ टुकडे

यह कह कर 
"मेरे ख़त के सौ टुकडे करके उसने मुझे वापस भेज दिए रोमिल
तुम्हारी अमानत अब मुझसे संभाली नहीं जाती"...

बात छोटी है...
मगर सोचने को दिल करता है...

#रोमिल

Friday, June 10, 2011

दोस्त के नाम पर

दोस्त के नाम पर, उसने रख लिया अपनी बच्ची का नाम रोमिल  
बात छोटी है
मगर सोचने को दिल करता है...

#रोमिल

Thursday, June 9, 2011

हाथों की मेहंदी

उसके हाथों की मेहंदी पर लिखा देखा था तेरा नाम रोमिल
बात छोटी है
मगर सोचने को दिल करता है...

#रोमिल

अजनबी का रुमाल

कल उसके पर्स में मिला था किसी अजनबी का रुमाल रोमिल
बात छोटी है
मगर सोचने को दिल करता है...

Wednesday, June 8, 2011

वो मुझसे रोज़ मिलती...

यह इत्तेफाक है या आदतन वो मुझसे रोज़ मिलती है रोमिल 
बात छोटी है
मगर सोचने को दिल करता है...

#रोमिल

Monday, June 6, 2011

ज़िन्दगी से प्यार हो तो इश्क न करना

ज़िन्दगी से प्यार हो तो इश्क न करना
यहाँ क़दम - क़दम पर इम्तेहान मिलते है...

जिसे चाहिए सकून में रातें बिताना
वो लौट जाये
यहाँ चांदनी रातों में शैतान मिलते है...

हुस्न वालों से थोडा दूर ही रहना रोमिल
दिल बहक जाये तो ज़ख्म बेशुमार मिलते है...

#रोमिल

Friday, June 3, 2011

रोमिल, ज़िन्दगी जा ही ले ले...

थोडा और जो यह इम्तेहान ले ले
रोमिल, ज़िन्दगी जा ही ले ले...

हर गुनाह उसके माफ़ करता रहा वो शराफत में...
शरीफ कोई इतना ना बने कि शराफत जा ही ले ले...

जो और थोडा सा वो दिल को लगता उसकी बेवफाई 
इश्क इतना ना करे कि इश्क जा ही ले ले...

#रोमिल






Thursday, June 2, 2011

उससे मुलाक़ात का अरमान सजा रखा है...

उससे मुलाक़ात का अरमान सजा रखा है
मैंने किताब में आज तक उसका दिया गुलाब छुपा रखा है...

दुनिया-ए-जहाँ कहती है क्यों नहीं जला देते उसके ख़त 
मैंने जीने के लिए दर्द का सामान छुपा रखा है...

लोग कहते है उसकी आँखों में गहराई बहुत है
शायद उसने ज़िन्दगी-ए-ग़म आँखों में छुपा रखा है...

उसके बिना कट ही जाएगी ज़िन्दगी रोमिल
यह बात कह - कह कर मैंने दिल को बहला रखा है...

#रोमिल

Wednesday, June 1, 2011

मैं भूल नहीं पता हूँ...

मैं भूल नहीं पता हूँ...
ना उसका चेहरा
ना उसकी लिखावट
ना उसकी हंसी... 
वो रोती हुई आवाज़... 
वो उसके बोलने की अदा... 
रोमिल, मैं पल भर में पहचान सकता हूँ...

#रोमिल

MORAL OF THE TV SERIAL ADAALAT ON SONY TV

नाज़.. आपको एक टाइम पास सुनते है...

MORAL OF THE TV SERIAL ADAALAT SONY TV

रोमिल - लडकियां चाहे जितना भी आर्गुमेंट कर ले... मगर लड़कों से हमेशा हार जाती है...

हा हा हा...

सच में नाज़... हमेशा के. डी. ही केस जीतता है... और महिला वकील हार जाती है... पता नहीं क्यों सीन में हमेशा महिला वकील को ही रोल दिया जाता है???

फूल मंदिर के लिए भी

फूल मंदिर के लिए भी 
बिस्तरों के लिए भी
दोस्त, दोस्ती के लिए भी
दुश्मनी के लिए भी...

उसका कूचा, उसकी गली, उसका दर
ज़िन्दगी बिताने के लिए भी
ज़िन्दगी पर भोझ के लिए भी...

छोटी सी बात थी रोमिल 
रिश्ते टूटने की बड़ी वजह बन गयी...
छोटी सी बात दिल को लगाने के लिए भी
छोटी सी बात दिल तोड़ने के लिए भी...

#रोमिल