Monday, February 28, 2011

किताबों का अपना एक समुन्दर होता था...

किताबों का अपना एक समुन्दर होता था
खोये रहते थे उसमे
जब ना कोई संग होता था...

मिलते थे गुलाब सूखे हुए
मोर पंख से सजा पन्ना होता था...

किताबें बदलने के बहाने
उनके मखमली हाथों का छुना होता था...

छुप-छुपा के 
सबसे नज़ारे चुरा के
किताबों में छुपा के 
मोहब्बत के पैगाम देना होता था...

किताबों का अपना एक समुन्दर होता था....

#रोमिल

तेज़ हवा से रिश्ता निभाते चलो

तेज़ हवा से रिश्ता निभाते चलो
तुम चिराग को बचाते चलो

नदियाँ ही मिलती है सागर से
तुम आकार अपना बढ़ाते चलो

आज़ादी की हमेशा रखो आरज़ू
पिंजरे को भी पंख लगाते चलो

मैं मर जाऊँ तो मेरी खबर मत बनाना रोमिल
तुम किताबों में मेरी मोहब्बत-ए-कहानी लिखते चलो

तेज़ हवा से रिश्ता निभाते चलो
तुम चिराग को बचाते चलो...

#रोमिल

Sunday, February 27, 2011

कैसे दोस्ती... कैसे दुश्मनी...

कैसे दोस्ती... कैसे दुश्मनी रोमिल
अब तो मज़ाक भी नहीं कर पाते उसके रूठने के बाद...

#रोमिल

Saturday, February 26, 2011

कसूर

हाथ ज़ख्मी है तो अपना भी कुछ कसूर है रोमिल
हमने काँटों के बीच से गुलाब को जो निकालना चाहा...

#रोमिल

तो वफ़ा भी छोड़ दो...

अक्सर लोग हमसे कहते है रोमिल
जब मोहब्बत छोड़ दी उससे 
तो वफ़ा भी छोड़ दो...

#रोमिल

Friday, February 25, 2011

उदासी का तबस्सु

रोमिल उदासी का तबस्सुम कुछ इस तरह हटा लेते है
राह चलते हुए किसी पर भी मुस्कुरा लेते है

गुस्से पर भी प्यार किया करो 
यह किसी ने सीखाया था तुमको रोमिल
बस इसी अंदाज़ में उसकी यादों में दुबकी लगा लेते है...

मुस्कुराता हुआ ही वो अच्छा लगता है रोमिल 
इसलिए हम खुद को जोकर बना लेते है...

जिनके चेहरे पर नकाब हुआ करते है रोमिल
वही शायद ज़िन्दगी को पहचान लेते है...

#रोमिल

Thursday, February 24, 2011

हुनर, उम्र को भी मात दे देता है...

छोटी सी उम्र में बहुत दुःख सह लिए तुमने रोमिल
लोग सच कहते है... हुनर, उम्र को भी मात दे देता है...

#रोमिल

Tuesday, February 22, 2011

जागीर

कब तक उसके दुःख को संभाल कर रखोगे रोमिल
यह उसकी जागीर है उसे वापस कर दो...

#रोमिल

Monday, February 21, 2011

रिश्ते...

सात जन्म जो रिश्ते निभाने के लिए कहता था रोमिल
पति-पत्नी के रिश्ते तो गुड्डे-गुडिया के रिश्ते से भी कमजोर निकले...


#रोमिल

तक़ल्लुफ़

होंठों से ना तुम उसे पुकार सको रोमिल
तो ज़रा आँखों को झुकाने का तक़ल्लुफ़ कर लेना...

#रोमिल


Saturday, February 19, 2011

I Miss


  • I miss a friend from my childhood - NaaZ. Dimples.... She's a great fan of Waheeda Rehman Jee... 
  • I miss GuNn E-mails... लव यू जानू...
  • I miss my girlfriends... sexy legs... beautiful eyes... long hairs... ha ha ha ha...
  • I miss gurudwara kadha prasad... यह तोह रब जी भी जानते है की मैं गुरूद्वारे प्रसाद लेने आता हूँ... हा हा हा हा हा      
  • I miss bicycle... वोह साइकिल पर वेले घुमाना...
  • I miss going to schools...
  • I miss doing hindi literature projects in school...
  • I miss holidays... कोइए मुझे अपने घर बुलाता ही नहीं है... पिंड की गलियाँ... वोह खेतों का लहराना... वोह झरना... प्यार से बाहों में बाहें डाल कर कोइए बुलाइए... पप्पी झप्पी... मर जवां... 
  • I miss drawing... colours...     
  • I miss drawing/ hindi poems of my school textbook...
  • I miss my sandal... बहुत खूबसूरत थी... मेरी पहली सेंडल... मैं उसे पहन कर ही सो जाया करता था... हा हा हा...
  • I miss eating Rs/-2 ice cream/ orange bar with NaaZ...

मर चुके है जो लोग वो दिल-ए-सहारा हुआ करते है

मर चुके है जो लोग वो दिल-ए-सहारा हुआ करते है
जीते हुए लोग दिल को दुखाया करते है...
*
इतने हंगामे के बाद भी महफूज है मेरे होंठो की मुस्कान
कोई लोग तो है रोमिल जो तुझे दुआएं दिया करते है...
*
न अब किसी की तमन्ना
न अब किसी शिकवे की परवाह
कुछ लोग ऐसे भी ज़िन्दगी जिया करते है...
*
एक ही नगमे पर काट दी उसने ज़िन्दगी रोमिल
मोहब्बत करने वाले भी कैसे पागल हुआ करते है...

#रोमिल

Friday, February 18, 2011

मुझे रुलाना तो उनकी आदत सी हो गई है....

मुझे रुलाना तो उनकी आदत सी हो गई है
यह हसीनों की फिदरत सी हो गई है...

बात - बात पर वोह गैर संग मुस्कुराते है
कहते है आपकी दुआ कबूल हो गई है

बड़ी नजाकत से झूठ उसने बोला था तुमसे रोमिल
यह अलग बात है तुमको उसके झूठ से ही मोहब्बत हो गई है

दो क़दम चले थे की मोड़ आ गया - २ 
यही मोहब्बत के रिश्ते की हकीक़त हो गई है

मुझे रुलाना तो उनकी आदत सी हो गई है...

Thursday, February 17, 2011

बोलो न

आज दिल कुछ दुखा - दुखा सा है
आँखों में आंसू का काफिला सा है
आज फिर तुम, मुझको याद आये हो
आज फिर तन्हाई साथ लाये हो
बोलो न
इतना सताते क्यों हो
बोला न
मुझको इतना रुलाते क्यों हो
बोलो न
तुम मेरे करीब आते क्यों नहीं हो
कुछ तोह
बोलो न
बोलो न 
बोलो न
[WRITTEN BY ROMIL - COPYRIGHT RESERVED]

Wednesday, February 16, 2011

जब दिल चाहे सलाम कर लेते...

जब दिल चाहे सलाम कर लेते
जब दिल चाहे रूठ जाते है
यह जालंधर वाले है रोमिल
कभी खुद यार बनाते है, कभी खुद यार बना कर भूल जाते है...

मोहब्बत का जनाज़ा

इस कदर मेरी मोहब्बत का जनाज़ा उठा है रोमिल
अब दिल को फिर दुल्हन बनने नहीं देते...

#रोमिल

Tuesday, February 15, 2011

अब रिश्ता न रहा...

तेरे मेरे बीच अब कोइए रिश्ता न रहा
जिस्म तो जिस्म
रूह का भी अब रिश्ता न रहा...

न कोइए वादा
न कोइए क़सम
न कोइए बीती यादों का काफिला रहा
जिस्म तो जिस्म
रूह का भी अब रिश्ता न रहा...

रास्ते भी तूने खुद बनाये थे
तोड़े भी तूने खुद
अब तुझसे मिलाने का कोइए रास्ता न रहा
जिस्म तो जिस्म
रूह का भी अब रिश्ता न रहा...
[written by romil - copyright reserved]

कसूर

फकीरों की तो किस्मत में होती हैं तन्हाई रोमिल
यह किस्मत का कसूर हैं उसे कसूरवार मत कहो...

#रोमिल

Monday, February 14, 2011

हिजाब

यह कैसा हिजाब उसने पहन रखा था रोमिल
तुझे देखता भी रहता था
तुझसे पर्दा भी किया रहता था...

#रोमिल

खुदा का फ़रिश्ता

वोह खुदा का फ़रिश्ता रहा होगा रोमिल
इतनी ठोकर खाने के बाद भी तुझे प्यार करता रहा...

मगर बीवी पहली हैं...

नाज़.. एक टाइम पास सुनाता हूँ तुमको...


रोमिल - हनीमून के लिए कोइए अच्छी सी प्लेस बताइए.
Travel Agent - सर, आपका पहला हनीमून हैं???
रोमिल - नहीं यार... हनीमून तोह ५-६ होगा... मगर बीवी पहली हैं... हा हा हा हा हा  







Saturday, February 12, 2011

सुनो हुस्न वालों

सुनो हुस्न वालों, लाख कोशिश कर लो
तुम रोमिल को पा नहीं सकोगे
उसकी गुन ने उसे बहुत शिददत से चाहा था.

सजदे भी बड़े कमाल के करते हो...

एक रब
एक दोस्त
एक महबूब
पर मरते हो रोमिल 
तुम सजदे भी बड़े कमाल के करते हो...

#रोमिल

मेरा नाम

उनकी जुबान क्या... दिल भी मेरा नाम लेता हैं रोमिल
यह बात अलग हैं वोह कहते हैं सुनाइए नहीं देता...

Friday, February 11, 2011

"बात पुरानी हैं"

उनके मोहब्बत-ए-ख़त उनको पढा कर क्या होगा हासिल, रोमिल
कहीं वो यह ना कह दे कि
"बात पुरानी हैं"

#रोमिल

कागज़ के कोने

उससे तो कह नहीं सकते तुम दर्द अपना रोमिल
इसलिए कागज़ के कोने में लिखा करते हो...

#रोमिल

Thursday, February 10, 2011

जिंदा हूँ

जो कभी मौत के समय भी तेरी याद में खून से ख़त लिखता था रोमिल
आज दो शब्द लिखकर कहता है "जिंदा हूँ"

#रोमिल

मेरा नाम

मेरा नाम अपने हाथों पर लिख लो रोमिल
अब... जुबान से तो तुम बोलने से रहे... 

जुनून-ए-मोहब्बत

कभी कहाँ ही नहीं उसने मोहब्बत है तुमसे रोमिल
एक तरफ़ा जुनून-ए-मोहब्बत अच्छी नहीं होती...




घुमक्कड़ घुमक्कड़ घुमक्कड़ हैं वोह

घुमक्कड़ घुमक्कड़ घुमक्कड़ हैं वोह
कभी अमृतसर,
कभी जालंधर,
कभी दिल्ली हैं वोह...
*
दादागिरी,
पंगेबाजी,
लडको से अकड़ती हैं वोह
घुमक्कड़ घुमक्कड़ घुमक्कड़ हैं वोह
*
मोबाइल पर गाना सुनती हैं वोह
वोह 
वोह 
वोह  
फ्राईडे मोर्निंग... सिनेमा की लाइन में लगाती हैं वोह 
वोह
वोह
वोह
शाहरुख़ की...बोले तोह दीवानी हैं वोह
घुमक्कड़ घुमक्कड़ घुमक्कड़ हैं वोह
[written by romil - copyright reserved]

मोहब्बत-ए-दास्तान

मेरी मोहब्बत-ए-दास्तान सुनोगे तो रो दोगे रोमिल
तिनका - तिनका जोड़ी हैं, तिनका - तिनका बिखरी हैं...

#रोमिल

यकीन

अगर होता यकीन की वो लौटकर आएगा रोमिल 
मैं कभी अपने घर को खंडहर नहीं बनने देता...

#रोमिल

Wednesday, February 9, 2011

आरजू

बड़ी आरजू लेकर लोग मेरे घर आते है रोमिल
गरीब का घर है, धन-दौलत नही, मोहब्बत तो जरुर मिलेगी...

#रोमिल

वफ़ा-ए-जुनून

कब तक यह वफ़ा-ए-जुनून निभाते रहोगे रोमिल
लोग तोह जीते जी अपनों को भी भूल जाते हैं...

#रोमिल

आदत

माना की सच बोलने की आदत हैं तुममे रोमिल
कभी झूठ बोलना हो तो हमको याद कर लेना...

#रोमिल

Tuesday, February 8, 2011

आदत

बड़ी अच्छी आदत पाल रखी हैं तुमने रोमिल
अपने आंसू छुपाने के लिए दूसरों को मुस्कुराने की दुआ दिया करते हो...

#रोमिल

ठहरा हुआ पानी

उस इंसान के आँखों के आंसू ठहर चुके हैं रोमिल 
अक्सर ठहरा हुआ पानी बहुत गहरा होता हैं...

#रोमिल

khuda jaane ki use yaad bhi hai ki nahi

khuda jaane ki use yaad bhi hai ki nahi
maine ek khat likha tha use apne marne se pehle...

na JALANE ka usmein zikr tha
na QABR mein dalne ka usmein zikr tha
baahon mein bhar lo mujhe, yeh zikr tha marne se pehle...

#Romil

खुदा जाने की उसे याद भी है कि नहीं 
मैंने एक खत लिखा था उसे अपने मरने से पहले... 

ना जलाने का उसमें जिक्र था 
ना कब्र में डालने का उसमें जिक्र था 
बाँहों में भर लो मुझे, यह जिक्र था मरने से पहले... 

#रोमिल

कोई कहता था उसे दफ़न कर दो

कोई कहता था उसे दफ़न कर दो
कोई कहता था उसे जला दो
मेरा महबूब ने आरज़ू रखी
इस परिंदे के पंख काट दो
फिर इसे छोड़ दो...
फिर इसे छोड़ दो...
फिर इसे छोड़ दो...

#रोमिल

Monday, February 7, 2011

कागज़ हैं ज़िन्दगी

कागज़ हैं ज़िन्दगी

समझो तो कबाड़ जैसी
या समझो तो ज्ञान के भंडार जैसी

ज़रा सी फूँक मारो तो उड़ जाये
एक माचिस की तीली दिखाओ तो जल जाये

पानी में बहाओ तो नाव जैसी
बागों में कागज़ के फूल जैसी

कागज़ हैं ज़िन्दगी...
यह साली ज़िन्दगी...

#रोमिल

Saturday, February 5, 2011

इस बीमार-ए-दिल का इलाज, दीदार से होगा...

लाख दवा कर लो इसे होश नहीं आएगा
इस बीमार-ए-दिल का इलाज, दीदार से होगा...

#रोमिल

Friday, February 4, 2011

सन... सुना... सन... सुना...

सुनो न... बड़े प्यार से यह शब्द कहता था
जब-जब मैं उसके ख़्वाबों-ख्यालों में खोया रहता था...
*
मेरे कानों पर वो हल्का सा हवा का झोखा देता था
कभी मेरे कन्धों पर वो अपनी नाक रगड़ देता था...
जब-जब मैं उसके ख़्वाबों-ख्यालों में खोया रहता था...
*
जबरदस्ती वो मेरी गोद में लेट जाता था
कभी मेरे बालों के साथ खेला करता था...
जब-जब मैं उसके ख़्वाबों-ख्यालों में खोया रहता था...
*
ऐसे ही जोर से मुझे अपनी बाहों में भर लेता था
कभी अपनी उंगलियो को मेरी उंगलियो में जकड़ लेता था...
जब-जब मैं उसके ख़्वाबों-ख्यालों में खोया रहता था...
*
अब मैं, सुनो न... शब्द सुनने को तरसता रहता हूँ
खुद से यही कहता हूँ
सन... सुना... इन चलती हुई हवा ने कुछ कहाँ
सन... सुना... इन बारिश की बूंदों ने कुछ कहाँ
सन... सुना... यह खुशबू कुछ कहती हैं...
सन... सुना... सन... सुना...

#रोमिल

Thursday, February 3, 2011

Privacy Policy

Privacy Policy for http://tereliye-sunny-raj.blogspot.com/

Hello and welcome to this blog: http://tereliye-sunny-raj.blogspot.com/. As a visitor, your privacy is very important to us. So, here, we are putting some information about your information that may be collected when you visit http://tereliye-sunny-raj.blogspot.com/.

Third party software like Feedjit and Google Analytics are used to track visitors. Normally, the location of the visitor (City and Country), browser type etc are tracked.

Cookies and Web Beacons
http://tereliye-sunny-raj.blogspot.com/ does not use cookies. Some of our advertisement partners may use the web beacons and cookies on our website. Our advertising partners include Google Adsense. This website have no access to or control over the cookies which are used by any third-party advertisers.

You can chose to disable or selectively turn off our cookies or third-party cookies in your browser settings, or by managing preferences in programs such as Norton Internet Security. However, this can affect how you are able to interact with our site as well as other websites. This could include the inability to login to services or programs, such as logging into forums or accounts.

Thanks a lot

#Romil

अँधेरे में दीप जलाया करो...

अँधेरे में दीप जलाया करो
ग़मों में भी मुस्कुराया करो
घने बादलों में से सूरज की तरह निकल आया करो
कश्ती जब हो तूफानों में
लहरों को चीरकर
आगे बढ़ा करो
तुम डरो नहीं
तुम डरो नहीं
उठो
अँधेरे में दीप जलाया करो
ग़मों में भी मुस्कुराया करो।

#रोमिल

Wednesday, February 2, 2011

कहीं दूर से आई थी...

मेरे घर की मुन्देरी पर एक चिड़िया आकर बैठी थी
कहीं दूर से आई थी
थोड़ी भूखी थी
थोड़ी प्यासी थी.
*
बार - बार पंख फैलाकर
ची ची ची ची कर शोर मचाई थी 
अपने आने का संदेश सुनाई थी
कहीं दूर से आई थी
थोड़ी भूखी थी
थोड़ी प्यासी थी.
*
माँ ने उसके लिए कटोरों में चावल, पानी रख दिया
बड़ी चाव से वो चावल खाई थी
पानी पी थी
फिर उसी कटोरे के पानी में खूब डूब के नहाई थी
कहीं दूर से आई थी
थोड़ी भूखी थी
थोड़ी प्यासी थी.

#रोमिल

Tuesday, February 1, 2011

रूह से रूह की मोहब्बत करने चला था वोह...

रूह से रूह की मोहब्बत करने चला था वो
खुशबू को पकड़ने चला था वो...
*
चेहरे से तो हसीं बहुत मिले
दिल से हसीं ढूँढने चला था वो...
*
मिलती हैं जहाँ मोहब्बत भी दौलत से 
उस जहाँ में 
खुदा से मोहब्बत मांगने चला था वो...
*
बड़ा अजीब शख्स था वो रोमिल
वफ़ा करके, वफ़ा चाहने चला था वो...

#रोमिल